मनोहरबहाल में खेला गया दिवंगत मानिक उपाध्याय तथा पप्पू उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल:
1 min read
बाराबनी :दिवंगत मानिक उपाध्याय तथा पप्पू उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज आज मनोहरबहाल फुटबॉल मैदान में खेला गया। इस मैच में हयात एकादश का सामना जे एम डी पेखम एकादश से हुई। यहां बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां टॉलीगंज की प्रख्यात अभिनेत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। विधान उपाध्याय ने कहा कि वह अपने दिवंगत पिता और भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों की सेवा करते रहना चाहते हैं। उन्होंने एक विशेष घोषणा भी की उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की इच्छा को सम्मान देते हुए वह यहां एक स्टेडियम बनाने की कोशिश करेंगे । इसके साथ ही उन्होंने मनोहरबहाल युवा संघ की तारीफ की जिन्होंने इस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल किया।












