shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

गंदगी से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस और टीएमसी में झड़प:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 22 नंबर वार्ड में कल्याणपुर हाउसिंग अनन्या काम्प्लेक्स के निवासियों ने आज सड़क पर ही उनके कॉलोनी के कचरे को फेंक दिया और विरोध प्रदर्शन किया इनका आरोप है कि पिछले 3 महीने से इलाके के काउंसलर अनिमेष दास से कचरे की सफाई करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है लेकिन कचरे की सफाई नहीं हो रही है इस बारे में कांग्रेस नेता और इस क्षेत्र के निवासी प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि पिछले 3 महीने से यहां पर कचरे का अंबार लगा हुआ है बार-बार इलाके के काउंसलर को कहा जा रहा है लेकिन वह कोई कदम नहीं उठा रहे हैं जबकि आसनसोल उत्सव में आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी जाकर साफ सफाई कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो लोग रहते हैं वह सभी टैक्स अदा करते हैं इसलिए उनका यह हक बनता है कि उनके इलाके में साफ सफाई हो लेकिन यहां पर इतनी भयावह स्थिति हो गई है कि इस क्षेत्र में जितने भी रिहाईशी इलाके हैं उनमें रहने वाले लोगों को नाक पर रुमाल बांधकर आना-जाना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले इस क्षेत्र के लोगों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की थी और उनसे यहां पर एक हाई मास्ट लाइट लगाने और सड़क पर डंपर बनाने का अनुरोध किया था मेयर ने वह कार्य कर दिया इस वजह से वार्ड के पार्षद अनिमेष दास नाराज है कि इलाके के लोग उनके पास क्यों नहीं आए प्रसनजीत पुईतुंडी क्या कहना था कि अनिमेष दास यह चाहते हैं कि इस वार्ड के सभी लोग उनके कहे अनुसार चलें लेकिन यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अनन्या काम्प्लेक्स मैं हुए चुनाव में अनिमेष दास के करीबी गुट को 13 0 से हार का सामना करना पड़ा था इसके बाद वह यानी प्रसनजीत पुईतुंडी यहां के सेक्रेटरी बने इसके बाद से लगातार वह इस क्षेत्र में साफ सफाई सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध करते आ रहे हैं लेकिन अनिमेष दास कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं उनको इस बात की नाराजगी है कि इस क्षेत्र के लोग उनके कहे अनुसार क्यों नहीं चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर पहले पीएचई का पाइपलाइन था लेकिन जब से आसनसोल नगर निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाया गया है अनिमेष दास की वजह से पीएचई के पाइप लाइन को काट दिया गया है प्रसनजीत पुईतुंडी ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने आसनसोल नगर निगम में 28 लाख रुपए जमा करके नगर निगम का पाइप लाइन बिछाया था और पीएचई में भी इस क्षेत्र के लोगों ने 42 लख रुपए जमा किए हैं जब दो विभागों को लोगों ने पैसे दिए हैं तो दो पाइपलाइन क्यों नहीं होंगे लेकिन अनिमेष दास द्वारा इस क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला बर्ताव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा रहता है आसपास के दुकानों की गंदगी को भी यहां तक की शराब की दुकान के कचरे को भी यहां पर फेंक दिया जाता है कोई जानवर अगर मर जाता है तो उसे भी लाकर यहां फेंक दिया जाता है जिससे यहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है यही वजह है कि आज इलाके के लोगों ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना पाकर इलाके के पार्षद अनिमेष दास भी मौके पर पहुंचे अनिमेष दास के वहां पहुंचने पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी की तीखी बहस हुई। अनिमेष दास ने लोगों द्वारा सड़क पर कचरा फेंके जाने का विरोध किया और कहा के इस तरह से मुख्य सड़क पर कचरा फेंकना अनुचित है इस पर लोगों ने कहा कि लगातार उनसे कचरे की सफाई के लिए अनुरोध किया गया जब उन्होंने स्थानीय लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया तब स्थानीय लोगों को मजबूरी में यह काम करना पड़ा इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने अनिमेष दास पर इस क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला आचरण करने का आरोप लगाया और कहा कि वह चाहते हैं कि इस क्षेत्र के लोग उनके मर्जी के मुताबिक रहे जो नहीं होने वाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page