बाराबनी विधायक और मेयर विधान उपाध्याय ने मैथन पिकनिक स्पॉट पर प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन:
1 min read
सालानपुर :सर्दियों का मौसम आते ही बड़ी संख्या में सैलानी मैथन के पिकनिक स्पॉट पर इकट्ठा होते हैं यह इस क्षेत्र का एक बहुत प्रख्यात पिकनिक स्पॉट है आज आसनसोल के मेयर और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय ने मैथन मैं प्रवेश द्वार पर वेलकम गेट का उद्घाटन किया इसके अलावा उन्होंने मैथन डैम का भी निरीक्षण किया विधान उपाध्याय ने फीता काटकर वेलकम गेट का उद्घाटन किया इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की तरफ से बनाए गए कल्याणेश्वरी मोड़ पर एक एसी बस स्टैंड का भी उद्घाटन किया और प्रतापपुर गांव में 15th एफसी फंड से 15 लाख की लागत से रास्ते के कार्य का शिलान्यास किया इसके अलावा उन्होंने मेजलाडी और रामचंद्रपुर गांव में एक एक सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान सालानपुर ब्लॉक टीएमसी उपसभापति भोला सिंह सालानपुर पंचायत समिति सभापति कैलाशपति मंडल सहसभापति विद्युत मिश्रा 16 नंबर वार्ड की पार्षद मुनमुन मुखर्जी सालानपुर ब्लॉक के टीएमसी श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे












