आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में रेलवे मंत्रालय द्वारा किया जाएगा UTS ON MOBILE को लेकर जागरूक:
1 min read
आसनसोल :रेलवे मंत्रालय की तरफ से लगातार यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। खासकर डिजिटल तरीके से रेलवे के कामकाज को करने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे द्वारा गैर आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए UTS on Mobile की शुरुआत की गई है। रेलवे विभाग द्वारा इसे लोगों के बीच प्रचार करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में आसनसोल रेलवे अधिकारियों के अनुरोध पर मंगलवार शाम 4 बजे आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स भवन मुर्गाशाल में UTS ON MOBILE को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस दौरान आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ साथ अन्य लोगों को भी इस नए ऐप की जानकारी दी जाएगी












