रेलवे के ट्रेड यूनियन चुनाव में ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत:
1 min read
आसनसोल :रेलवे के विभिन्न जोन में 4 दिसंबर 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर चुनाव हुआ था आज उस चुनाव के नतीजे आ गए ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई उन्हें न्यूनतम 35% से ज्यादा श्रमिकों का समर्थन प्राप्त हुआ इसे लेकर आज ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने आसनसोल डीआरएम कार्यालय में खुशियां मनाईं। ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने बताया कि आसनसोल हावड़ा मालदा जमालपुर समस्तीपुर में ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की प्रचंड जीत हासिल हुई है












