shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा पर लोकसभा में मौन रहने पर उठाए गए सवाल का वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल :वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासू ने अपने सोशल मीडिया पेज से भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी द्वारा सोशल मीडिया माध्यम से ही आसनसोल के टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर उठाए गए कुछ सवालों के जवाब दिए। दासू ने कहा कि जितेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया माध्यम से यह सवाल उठाया है कि शत्रुघ्न सिन्हा संसद में आसनसोल के मसलों को लेकर सवाल नही उठाते । और इस वजह से कहीं न कहीं आसनसोल का विकास बाधित हो रहा है। इसका जवाब देते हुए दासू ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल के सांसद के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहें हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में महीने में कई बार आते हैं यहां कई कई दिन रहते हैं और जिन समस्याओं का निराकरण उनके हाथ में ही है उनका निराकरण भी करते हैं । बाकी समस्याओं को वह केंद्र सरकार के सामने पेश भी करते हैं। जब वह आसनसोल में नहीं भी रहते तब भी वह यहां की जनता से जुड़े रहते हैं और किसी की बीमारी पर सहायता राशि उपलब्ध कराना हो या अन्य कोई समस्या उनका समाधान करवाते हैं। दासू ने बताया कि जितेंद्र तिवारी जब मेयर थे तब ऊषाग्राम में हिंदी भवन का निर्माण किया गया था उसी के पास सांसद का कार्यालय भी है जहां पर अधिकारी रहते हैं और कोई भी अपनी समस्या उस कार्यालय में पहुंचा सकते हैं। कार्यालय के कर्मचारी उन समस्याओं को सांसद तक पहुंचाएंगे और शत्रुघ्न सिन्हा अपनी तरफ से उन समस्याओं के निराकरण की पूरी कोशिश भी करते हैं और ऐसा कई बार हुआ भी है कि उस कार्यालय में अगर किसी ने अपनी समस्या पहुंचाई है तो सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा उसका समाधान भी किया गया है उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक सांसद है और वह आसनसोल में लगातार आते रहते हैं सेल ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड रेलवे सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के लगातार लगातार वह बैठकें कर रहे हैं और इन संस्थाओं के जरिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र में विकास के जो भी कार्य हो सकते हैं उनको करवाया जा रहा है दासु ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी नहीं कहा कि वह विपक्षी दलों से नहीं मिलेंगे अगर जितेंद्र तिवारी के पास आसनसोल संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर कोई सुझाव है तो वह जरूर शत्रुघ्न सिन्हा से मिले अपने सुझाव उन तक पहुंचाएं और शत्रुघ्न सिन्हा उन सुझावों को अमलीजामा पहनाने की कोशिश भी करेंगे। लेकिन हमें यहां यह भी याद रखना होगा कि केंद्र में जितेंद्र तिवारी की पार्टी यानी भाजपा की सरकार है और हम सब जानते हैं कि किस तरह से भाजपा के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र की सरकार बंगाल को हर क्षेत्र में वंचित कर रही है इसलिए यहां यह भी याद रखना होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी तरफ से तो पूरी कोशिश करेंगे कि आसनसोल संसदीय क्षेत्र का विकास हो लेकिन जो कार्य केंद्र सरकार के जरिए होने हैं उन कार्यों को केंद्र सरकार करने में हिलाहवाली करती है जिस वजह से भी समस्या पैदा होती है उन्होंने कहा कि आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है विपक्ष आलोचना कर सकता है लेकिन अगर विपक्ष के किसी नेता के पास कोई सार्थक सकारात्मक सुझाव है तो जरूर शत्रुघ्न सिन्हा तक पहुंचाएं उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार प्रदेश का विकास कर रही है और यही वजह है कि पिछले तीन विधानसभा चुनाव में टीएमसी को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई है और 2026 के विधानसभा चुनाव में भी एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को भारी बहुमत मिलने जा रही है क्योंकि ममता बनर्जी ने बंगाल का जो विकास किया है उसे जनता देख रही है। इसके साथ ही दासु ने जितेंद्र तिवारी की पार्टी भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को 18 सांसद दिए थे लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में वह घट के 12 रह गए हैं यहां सवाल यह भी उठता है कि भाजपा के वह 12 सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर लोकसभा में कितना मुखर होते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page