आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने के कामयाबी निगम के खाते से उड़ाए गए पैसे हुए वापस:
1 min read
आसनसोल :30 अक्टूबर को आसनसोल दुर्गापुर से कमिश्नरेट के साइबर थाने को आसनसोल नगर निगम के वित्त अधिकारी अहमद कमाल फरीदी से शिकायत मिली कि 28 अक्टूबर को को जाली चेक के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक में उनके एएमसी (14वेंसीएफसी) खाते से 40,00,501/- रुपये निकाल लिए गए हैं। जांच शुरू करने के बाद, साइबर थाने की टीम ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और इस अपराध में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक महीने के भीतर यानी 25 नवंबर तक कुल धोखाधड़ी की गई राशि 40,00,501 रुपये बरामद की गई और आसनसोल नगर निगम के स्रोत खाते में वापस कर दी गई।












