आसनसोल से एक निजी कोचिंग सेंटर के स्थानांतरण को लेकर कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया हंगामा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके में आज एक निजी कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा मचाया इनका कहना है की कोचिंग सेंटर द्वारा यह कहा गया है कि आसनसोल का यह सेंटर दुर्गापुर में स्थानांतरित किया गया है यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थी या तो दुर्गापुर चले जाएं या ऑनलाइन प्रशिक्षण लें लेकिन विभिन्न नौकरी परीक्षाओं का प्रशिक्षण ले रहे तकरीबन 70 से 80 विद्यार्थियों का कहना है कि उनके लिए ना तो दुर्गापुर जाना संभव है और ना ही ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना वह चाहते हैं कि उनके बैच को आसनसोल में ही प्रशिक्षण दिया जाए इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने आज जमकर हंगामा मचाया इनका कहना है कि वह आसनसोल के केंद्र में ही प्रशिक्षण लेंगे वरना उनका पूरा पैसा वापस किया जाए












