shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पुर्व एमएमआईसी रविउल इस्लाम के नेतृत्व में आश्रम मोड़ स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुआ कंबल वितरण का कार्यक्रम:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत आश्रम मोड़ इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने पूर्व एम एम आई सी रविउल इस्लाम के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे यहां पर तकरीबन 600 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया इस मौके पर रबी उल इस्लाम ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए टीएमसी का हर कार्यकर्ता समाज के उन पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के साथ हमेशा खड़े रहने की कोशिश करता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्होंने कहा कि उन लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की जाती है आज तकरीबन 600 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस तरह के तमाम सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं क्योंकि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए टीएमसी का हर कार्यकर्ता यह मानता है की राजनीति सिर्फ चुनाव या मतदान देखकर नहीं होता 365 दिन लोगों के साथ खड़े रहने को ही असली राजनीति कही जाती है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के लिए राजनीति समाज सेवा है मानव सेवा है और टीएमसी का हर कार्य करता भी यही सोच रखता है इसी को ध्यान में रखते हुए आज सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से रबिउल इस्लाम के नेतृत्व में आज यहां पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि रविउल इस्लाम को तब से जानते हैं जब वह स्कूल में पढ़ा करते थे और रविउल इस्लाम एक छात्र नेता थे। वह जानते हैं कि रवि उल इस्लाम कितने जुझारू नेता है जो हमेशा लोगों के साथ खड़े रहने की कोशिश करते हैं और आज इस कंबल वितरण कार्यक्रम में शिरकत करके उन्हें बहुत खुशी हो रही है वहीं गुरदास चटर्जी ने भी रविउल इस्लाम सहित उनके सभी कार्यकर्ताओं की तारीफ की और कहां कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए टीएमसी का हर कार्यकर्ता इसी तरह से लोगों की सेवा करना चाहता है और 365 दिन लोगों के साथ खड़े रहना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page