आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की पहल पर आसनसोल उत्सव के दौरान हुआ ट्रैफिक नियमों को लेकर क्विज कंपटीशन का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्सव के दौरान आज आसनसोल उत्तर ट्रैफिक विभाग की तरफ से एक अनोखी पहल की गई यात्री साथी ऐप का इस्तेमाल करने के लिए उत्सव में आए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया इसके जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यातायात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था आपको बता दें कि इन दिनों आसनसोल उत्सव चल रहा है प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं इसी को देखते हुए आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर लोगों को यात्री साथी ऐप का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया यहां पर ट्रैफिक नियमों को लेकर एक क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया सही उत्तर देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे












