आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक महिला टीएमसी की तरफ से हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के सिटी बस स्टैंड परिसर में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से किया गया। यहां करीब 600 महिलाओं को कम्बल दिए गए। इस मौके पर यहां टीएमसी महिला नेत्री संपा दां के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने आसनसोल नगर निगम के डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक टीएमसी अध्यक्ष तथा
एम एम आई सी गुरुदास चैटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी उपाध्यक्ष भानु बोस सहित और भी तमाम टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि जैसे ममता बनर्जी लोगों की हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी रहती हैं उसी आदर्श पर चलते हुए मलय घटक और अभिजीत घटक भी लोगों की सेवा करते हैं। उन्होंने संपा दां की भी तारीफ करते हुए कहा कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने लगभग 600 महिलाओं को साड़ी प्रदान की थी आज 600 महिलाओं को कम्बल दिया जा रहा है। वहीं राजेश तिवारी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए हर बार इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं विभिन्न त्योहारों के मौसम में महिलाओं को साड़ी प्रदान की जाती है सर्दी से पहले शीत वस्त्र या कंबल वितरित किया जाता है उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा जो 73 जन कल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जाती है उसका भी लाभ लोगों को मिलता है उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संभव हुआ क्योंकि राज्य में आज ममता बनर्जी जैसी एक महान नेत्री के नेतृत्व में सरकार चल रही है












