shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

केंद्रीय स्तर से आसनसोल जिला तथा मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल को गुणवत्ता का सर्टिफिकेट मिलने पर जिला अस्पताल के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल जिला तथा मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दरअसल आसनसोल जिला अस्पताल को केंद्र सरकार की तरफ से एन क्यू ए एस लक्ष्य और मुस्कान सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सर्टिफिकेट केन्द्रीय स्तर से मेडिकल सेवाओं के लिए अस्पतालों को दिया जाता है। आसनसोल जिला तथा मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को यह सर्टिफिकेट चिकित्सा सेवा मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न मानकों को ध्यान में रखते हुए दिया गया।

इसको लेकर आज अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास के नेतृत्व में अस्पताल के सभी स्थाई अस्थाई कर्मियों बिजली विभाग साउथ पुलिस स्टेशन पी डब्लू डी डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों को भी सम्मानित किया गया। डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल की यह उपलब्धि सिर्फ आसनसोल जिला अस्पताल के डॉक्टरों की नहीं है इसमें अस्पताल के सभी स्थाई अस्थाई कर्मियों का भी योगदान है। यही वजह है कि आज इनको सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली विभाग पुलिस प्रशासन सहित प्रशासन के अन्य विभागों की भी इस उपलब्धि में समान भागीदारी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को धन्यवाद दिया। दूसरी तरफ कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए पश्चिम बर्धमान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर युनुस ने कहा कि जिला अस्पताल की यह उपलब्धि बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि आसनसोल जिला अस्पताल द्वारा जो चिकित्सा सेवा दी जा रही है वह सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं की भी बेहतर किया गया है और इसके लिए उन्होंने हॉस्पिटल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास सहित सभी स्थाई अस्थाई कर्मियों की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि अब आसनसोल जिला अस्पताल को आईपीएचसी सर्टिफिकेट के लिए भी कोशिश करनी होगी। डॉ निखिल चंद्र दास और डॉक्टर यूनुस और दोनों ने ही कहा कि यह सर्टिफिकेट तीन वर्षों के लिए मिला है इसीलिए आसनसोल जिला अस्पताल से जुड़े हर एक व्यक्ति को यह प्रयास करना होगा कि वह इस उच्च स्तर को बरकरार रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page