आसनसोल मरीनर्स की तरफ से हुआ कम्बल वितरण का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मरीनर्स की तरफ से रविवार को आदिवासी बहुल गादा पाथर इलाके में कंबल वितरित किए गए। इस अभियान में स्नेह दीप के शिक्षक तथा डॉक्टर शंकर सर्वज्ञ ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत बैनर्जी के भाई के परिवार के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही स्वर्गीय कविता राय की याद में उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।












