जमुड़िया टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष पर लगा सबजि विक्रेता से मारपीट का आरोप:
1 min read
जामुड़िया :जामुड़िया ब्लॉक नंबर 2 के खास केंदा सब्जी बाजार में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा के खिलाफ सबजी विक्रेता के साथ मारपीट का आरोप लगाते सबजि विक्रेताओं ने हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आज सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जमुरिया ब्लॉक 2 के तृणमूल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा बाजार में सब्जी विक्रेताओं को डरा-धमका रहे हैं. खास केंदा के सब्जी विक्रेता रंजीत बरनवाल का आरोप है कि जब वह बाजार में सब्जी बेचने आये तो उन्होंने तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष से सब्जियों की कीमत के बारे में बात की, इसपर ब्लॉक अध्यक्ष ने उनकी पिटाई कर दी. जिससे इलाके में तनाव पसर गया।पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की विशेष टीम प्रदर्शनकारियों से बात कर समस्या का समाधान निकालेगी. हालांकि सिद्धार्थ राणा का कहना है कि इलाके में ट्रैफिक जाम हटाने के लिए खास केंदा मोड़ के चिचुड़िया इलाके में सब्जी बेचने के लिए व्यापारियों को सड़क छोड़कर बैठने के लिए कहा गया था । उन्होंने मारपीट की घटना से इंकार किया












