भगत सिंह मोड़ पर हुआ भीषण सड़क हादसा एक की मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के भगत सिंह मोड पर आज सुबह हुए एक हादसे में एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गया घटना के बारे में पता चला है कि कुमारपुर निवासी ऑटो ड्राइवर निसार खान रोज की तरह आज भी ऑटो चलाने के लिए निकले थे वह एक यात्री को स्टेशन छोड़ने जा रहे थे जब भगत सिंह मोड पर एक ट्रक ने तेज गति से आकर अनियंत्रित होकर उनके ऑटो को टक्कर मार दी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि निसार खान की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो में सवार यात्री भी बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर आसनसोल दक्षिण पुलिस फांड़ी के अधिकारी पहुंचे स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में वहां पर एकत्रित हो गए थे आनन फानन निसार खान और ऑटो में सवार यात्री को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने निसार खान को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल यात्री का इलाज चल रहा है












