पश्चिम बर्धमान जिला परिषद मेंटर वी शिवदासन दासु ने परिषद के निजी फंड को मजबूत करने पर दिया बल:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में वी शिवदासन दासु ने पश्चिम बर्धमान ज़िला परिषद के मैटर का पदभार संभाला है। कल मेंटर के रूप में वह परिषद की एक बैठक में शामिल हुए। इनके अलावा जिला परिषद के सभाधिपति पश्चिम बर्दवान जिला शासक एडीएम सहित जिला परिषद के और भी अधिकारी उपस्थित थे। इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए दासु ने कहा कि इस बैठक में उन्होंने जिला शासक को उपस्थित रहने का अनुरोध किया था वह उपस्थित थे सबसे पहले मैटर के रूप में उनका स्वागत किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने जिला परिषद के अपने फंड को और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। इसीके तहत यह फैसला हुआ कि रूपनारायणपुर टोल प्लाजा और रानीगंज मार्केट का इस्तेमाल किया जाएगा उन्होंने कहा कि रूपनारायणपुर टोल प्लाजा का दिसंबर महीने में नए सिरे से टेंडर होगा और जो अभी तक चल रहा था उससे बकाया की वसूली की जाएगी कोरोना काल में उनकी सेवा के लिए उन्हें कुछ रियायत दी जाएगी लेकिन दिसंबर महीने में रूपनारायणपुर टोल प्लाजा का नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा। यह टेंडर 1 साल के लिए होगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला परिषद के कर्माध्यक्षों को हिदायत दी कि वह सिर्फ अपने इलाके तक सीमित ना रहकर अपने-अपने क्षेत्र में बीडियो अन्य अधिकारियों विधायकों से संपर्क में रहे और सभी ब्लॉक में विकास कार्यों को जल्द से जल्द पुरा करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि पश्चिम वर्धमान जिला परिषद अब विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर को लेकर जो नियम बनाएगा तथा जिस तरीके से कार्यों को अंजाम देने के रूपरेखा तैयार करेगा उसे हर एक व्यक्ति को मानना पड़ेगा क्योंकि सरकारी काम में किसी को भी बाधा डालने नहीं दिया जाएगा और सरकारी पैसे का दुरुपयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही रानीगंज के हुगली जूट मिल के फिर से खुलने की बात पर उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है लेकिन इस पर विस्तृत बयान श्रम मंत्री मलय घटक और आईएनटीटीयूसी के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक देंगे।












