विश्व दिव्यांग दिवस पर निकली रैली को चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने दिखाई हरी झंडी:
1 min read

आसनसोल :विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर आज आसनसोल आनंदम की तरफ से पश्चिम बर्धमान जिले के जिला सोशल वेलफेयर सेक्शन के सहयोग से एक रैली निकाली गई । यह रैली रविंद्र भवन से शुरू हुई और कोर्ट मोड़ तक गई। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी खासतौर पर मौजूद थे उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया इस रैली में आसनसोल आनंदम के कई दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि अगर हम दुनिया के इतिहास को उठाकर देखें तो हम पाएंगे कि दुनिया में ऐसे अनगिनत उदाहरण है जहां एक दिव्यांग व्यक्ति ने ऐसे कारनामे किए हैं जो एक तथा कथित सक्षम व्यक्ति नहीं कर सकता इसलिए जो लोग यह सोचते हैं कि दिव्यांगता सफलता में बाधक है वह गलत सोचते हैं जरूरत है तो बस इन दिव्यांग व्यक्तियों के साथ खड़े रहने की इनको सहानुभूति की आवश्यकता नहीं है इनको प्रोत्साहन की आवश्यकता है और इस तरह की रैलियां के आयोजन से उनको यह प्रोत्साहन मिलता है उन्होंने आसनसोल आनंदम की सराहना की जो पिछले लंबे समय से दिव्यांग लोगों के साथ काम कर रहे हैं और उनको जीवन के मुख्य धारा में लाना चाहते हैं












