shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी में एक बार फिर सामने आई टीएमसी की अंदरूनी खींचतान:

1 min read

कुल्टी :कुल्टी में रह रहकर टीएमसी की अंदरूनी कलह और खींचतान सामने आती रहती है इस कड़ी में कुल्टी ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस के असिस्टेंट सेक्रेटरी देवज्योति सरकार ने सोशल मीडिया पर पुराने टीएमसी और युवा टीएमसी कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर अपनी नाराजगी व्यक्त की इस बारे में जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि पुराने टीएमसी और युवा टीएमसी कार्यकर्ताओं की अनदेखी से वह आहत है और इसी को उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर किया था उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है लेकिन जिस तरह से पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है उससे वह आहत हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना अति आवश्यक है तभी पार्टी संगठन स्तर पर मजबूत होगी हालांकि उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी और उज्जवल चटर्जी को देखकर राजनीति करते हैं और पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी के उच्च नेतृत्व से उनके पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है । वही कुल्टी ब्लॉक के एक और टीएमसी नेता सुदीप चौधरी ने कहा कि वह पार्टी के एक कार्यकर्ता है और बहुत लंबे समय से टीएमसी से जुड़े रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से पुराने टीएमसी कार्यकर्ताओं को पार्टी के किसी भी कार्य में बुलाया नहीं जा रहा है किसी भी बैठक किया सभा में आमंत्रित नहीं किया जा रहा है इसे लेकर टीएमसी के पुराने कार्यकर्ताओं में क्षोभ है। वहीं उन्होंने कहा कि कुल्टी ब्लॉक में यह भी समझ में नहीं आता है कि किस यहां का एक कार्यकर्ता अपनी बात कहे क्योंकि यहां पर नेतृत्व बोलकर कोई चीज नहीं है जिससे पार्टी का एक आम कार्यकर्ता जाकर अपनी बात कह सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज की तारीख में इस ब्लॉक में युवा टीएमसी जिस तरह से संचालित हो रही है वह सही नहीं है और पार्टी के जिला नेतृत्व को इसका संज्ञान लेने की आवश्यकता है। सुदीप चौधरी ने साफ कहा कि अगर 2026 में इस विधानसभा से पार्टी को अच्छा करना है तो सबको एकजुट होने की आवश्यकता है दूसरी तरफ जब हमने इस बारे में कुल्टी ब्लॉक युवा टीएमसी अध्यक्ष बिमान दत्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि उनको जिला नेतृत्व द्वारा जो कहा जाता है वह वैसा ही करते हैं उन्होंने कहा कि अगर किसी बैठक में या सभा में पुराने कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया गया था तो जिला नेतृत्व के निर्देश पर ही ऐसा किया गया था हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आज पार्टी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं वह सभी पुराने कार्यकर्ता है और उनको बहुत जल्द मना लिया जाएगा हालांकि टीएमसी के इस अंदरूनी खींचतान पर कुल्टी के भाजपा नेता टिंकू वर्मा ने कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि पार्टी यहां पर संगठन को मजबूत करने की बात करती है लेकिन यहां पर टीएमसी कई धड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते वह टीएमसी नेतृत्व को यह सलाह देना चाहते हैं की पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में आसनसोल के रविंद्र भवन में पश्चिम बर्दवान जिला युवा टीएमसी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था जहां कुल्टी ब्लॉक के कई युवा टीएमसी संगठन के पूर्व अध्यक्षों को निमंत्रण नहीं दिया गया था इसी को लेकर इनमें नाराजगी देखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page