रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में हरिंदर सिंह नामक एक व्यक्ति को आसनसोल के सृष्टि नगर के संहति से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपए का घोटाला किया है। आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस के साथ मिलकर सृष्टि नगर में हरेंद्र सिंह के फ्लैट से उन्हें हिरासत में लिया रविवार को उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया गया जहां अदालत द्वारा 12 दिनों के पुलिस रिमांड पर उन्हें भेजा गया बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने हरिंदर सिंह के खिलाफ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया था उस व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 60 लाख रुपए लिए गए उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर भी दे दिया गया उनका मेडिकल परीक्षण भी हो गया यहां तक कि उनको नौकरी में ज्वाइन भी करवा दिया गया था लेकिन बाद में पता चला कि यह सब फर्जी है। इसके बाद महाराष्ट्र के उस व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की और पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया हरिंदर सृष्टि नगर के संहति कॉलोनी में दो फ्लैट किराए पर लेकर रहते थे उनके साथ उनकी पत्नी और एक बच्चा भी है।












