राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पुरानी कल्याणेश्वरी मंदिर के पास धनबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिल से जाते समय मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौरंगी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाया और इलाज के लिए पुलिस एम्बुलेंस से आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। घायल व्यक्ति का नाम राजेश बाउरी (43) है, जो बरिरा इलाके का रहने वाला है












