shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर बढ़ाया कैंसर पिड़ीतों के प्रति मदद का हाथ:

1 min read

आसनसोल :लोकसभा उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने आसनसोल के तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने 68 कैंसर मरीजों के इलाज में मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। कालापत्थर फिल्म के नायक ने प्रधानमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 25 लाख रुपये का इंतजाम करवाया था। उस वक्त उन्होंने आसनसोल दक्षिण के फरहान परवेज नाम के शख्स के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से सर्वोच्च 12.5 लाख रुपयों का बंदोबस्त किया था। दूसरी बार सांसद बनकर शत्रुघ्न ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए फिर हाथ बढ़ाया है।

दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद कुछ कैंसर मरीजों के परिजनों ने उनसे इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की. शत्रुघ्न सिन्हा ने तुरंत पहल की. हाल ही में 5 कैंसर मरीजों के इलाज के लिए करीब 11 लाख रुपये की मदद की है. कैंसर से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। उन्होंने पैसों के लिए पैरवी भी की. आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन के कन्यापुर की मानसी सिन्हा ( 2 लाख 89 हजार 600), बाराबनी के सामडी की पुतुल घोष ( 1.5 लाख), जमुरिया के परिहारपुर की नौरेशा खातून ( 1 लाख 25 हजार), पांडबेश्वर के कालीगंज की माला सेन ( 2 लाख 81 हजार), आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन के कलना मोड़ बाईपास कीबबीता साव (2 लाख 72 हजार) के लिए उन्होंने आर्थिक मदद की व्यवस्था की। सभी ने सांसद को धन्यवाद दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page