रानीगंज पुलिस की तत्परता से चोरी हुए पुरे सामान को किया गया बरामद:
1 min read
रानीगंज :23 नवंबर को गिरजापारा के रहने वाले प्रवेश चंद्र पॉल ने रानीगंज थाने में उनके घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने शिकायत की कि 17 नवंबर को दिन के समय उनकी अनुपस्थिति में उनके घर में चोरी हुई। पुलिस ने इस मामले में दागी आरोपी बादशाह खान से पूछताछ की । पुलिस की पुछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और रिमांड अवधि के दौरान सोने और चांदी के कई आभूषण, 1 मोबाइल फोन, 2 कैमरे
4 रिस्ट वॉच सहित चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।












