कुल्टी इलाके के धेमोमेन कोलियरी में इंसानियत हुई शर्मसार:
1 min readआसनसोल टाइम्स : कभी-कभी इंसान हैवान को भी शर्मसार कर देता है आज कुल्टी इलाके के धेमो मेन कोलियरी इलाके में ऐसे ही एक घटना घटी जो मानवता को शर्मसार करेगी यह विचलित कर देने वाला वीडियो आज दोपहर का है । वीडियो में जिस को जलाया गया है उसका नाम है कंचन नोनिया। वह सुधीर नोनिया की पत्नी है। मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि इन लोगों ने जलाकर मार दिया। अगल बगल वाले लोगों का कहना था कि जब जलने की मांस की गंध आ रही थी तो पूछा गया तो इन लोगों ने कहा कि वे घर में खंसी का चमड़ा भूून रहे हैं। हालांकि इस मामले में सास ससुर पति और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति का नाम सुधीर मुनिया ससुर का नाम गुलाब नोनिया सास का नाम मैना देवी और दामाद का नाम अर्जुन नोनिया है। आपको बता दें की लड़की की शादी 2015 में गुलाब नोनिया के पुत्र सुधीर नेनिया से हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि यह लोग 300000 लाख रुपए दहेज के रूप में मांगे थे। लेकिन यह लोग दिहाड़ी मजदूर होने के कारण 20000 हजार रुपए कम दिए थे। जिसको लेकर उसे उनके लड़की को उसके ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। यहां तक कि उसके बच्चों को उसके पास आने नहीं दिया जाता था। 4 माह पहले उसने एक पुत्री का जन्म दिया। इन लोगों ने किसी प्रकार की कोई ट्रीटमेंट नहीं करवाई। उसके शरीर में खून की कमी थी। इसके कारण वह मानसिक रूप से विचलित हो गई। लोगों का आरोप है कि उसके उसके जलाने में उसके पति साथ ससुर ननंद ननंद का पति का बहुत बड़ा हाथ है।













