shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

50 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक को है जीत का विश्वास:

1 min read

12 तारीख को आसनसोल नगर निगम के लिए मतदान होगा 10 तारीख को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा उससे पहले हमने 50 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी और हेवीवेट टीएमसी नेता अभिजीत घटक से खास बातचीत की उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना प्रतिबंधों के कारण कुछ हद तक प्रचार में दिक्कत है तो पेश आई थी लेकिन क्योंकि समय कुछ ऐसा था इसलिए उनको कोरना के सभी नियमों का पालन करना पड़ा हालांकि उन्होंने यह कहा कि बड़े पैमाने पर भले सभा का आयोजन नहीं किया जा सका लेकिन छोटे छोटे स्तर पर ज्यादा बैठकें करके उन्होंने इस चीज को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्योंकि वह आइएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष है इसलिए उनको अपने वार्ड के अलावा अन्य वार्डों में भी प्रचार के लिए जाना पड़ रहा है जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब आने वाले मेयर वही होंगे तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगी जैसा कि हम सब जानते हैं कि अभिजीत घटक दिवंगत देवाशीष घटक के भाई हैं जब उनसे पूछा गया कि क्या देवाशिष घटक का भाई होने से उनको राजनीति में फायदा हुआ है उन्होंने स्वीकार किया कि हां उनको इस बात का फायदा हुआ है क्योंकि अभी भी लोगों के मन में देवाशीष घटक की अमिट छाप बनी हुई है हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मंत्री के भाई होने से उनको फायदा मिलता है लोगों की अपेक्षाएं काफी ज्यादा हो जाती हैं लोग सोचते हैं कि हर वह काम कर सकते हैं जो मंत्री कर सकते हैं वह भी कर सकते हैं ऐसे में काफी संख्या में लोग उनके पास आते हैं और वह उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास भी करते हैं 50 नंबर वार्ड की समस्याओं के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या निकासी व्यवस्था है उन्होंने कहा कि जो कि उनके वार्ड से होकर अन्य कई वार्डों का पानी निकलता है इस वजह से यहां जो ड्रेन पाइप है वह काफी पतला है जिससे पानी की निकासी में असुविधा होती है खास करके शताब्दी पार्क के पास जलजमाव होता है उन्होंने कहा कि इसके लिए आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम से कई बार गुहार लगाई गई है कि वहां एक मोटा ड्रेन पाइप लगाया जाए लेकिन डीआरएम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है उन्होंने कहा कि वह इलाका रेलवे का है इसलिए डीआरएम जब तक एनओसी नहीं देंगे तब तक आसनसोल नगर निगम कुछ नहीं कर सकता लेकिन रेलवे की तरफ से न तो ड्रेन पाइप बदला जा रहा है और ना ही आसनसोल नगर निगम को बदलने के लिए एनओसी दिया जा रहा है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है इसके साथ ही उन्होंने अपने वार्ड के लोगों से अपील की कि पिछले 10 वर्षों के ममता बनर्जी के जन कल्याणकारी कार्यों को देखते हुए और आसनसोल नगर निगम में टीएमसी के बोर्ड के कार्यों के मद्देनजर आने वाली 12 तारीख को 50 नंबर वार्ड में उनकी जीत सुनिश्चित करें ताकि वह आने वाले समय में इस वार्ड के लोगों की और भी सेवा कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page