23 नंबर वार्ड की टीएमसी प्रत्याशी सी के रेशमा ने लगाया निर्दल प्रत्याशी पर आरोप:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड टीएमसी प्रत्याशी सी के रेशमा ने इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि वह यहां के लोगों को शराब पिलाकर या फिर डरा धमका कर उनके पक्ष में मतदान करने के लिए मजबूर कर रहे है उन्होंने बताया कि 23 नंबर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी रात 12:00 बजे 1:00 बजे किसी के भी घर में घुस जाते हैं और उस घर की महिलाओं को सीके रेशमा का साथ देने के लिए धमकाते हैं वह लोगों से यह कहते हैं कि वह इस इलाके के बेटे हैं इसलिए वोट उन्हीं को दें इतना ही नहीं सी के रेशमा ने कहा कि आज उनके भाई संजीत ने गाड़ी की चाबी से खुद को नोच लिया और उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन पर हमला किया है सी के रेशमा ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस ने आकर उनके झूठ का पर्दाफाश किया सी के रेशमा ने कहा कि संजीव प्रत्याशी के भाई हैं ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चुनाव के वक्त बाहर घूमने की इजाजत नहीं होनी चाहिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से तुरंत उनको गिरफ्तार करने की मांग की वहीं 23 नंबर वार्ड की एक महिला वोटर और सीके रेशमा की समर्थक एक महिला ने बताया की निर्दल प्रत्याशी रात 12:00 बजे या उससे भी देर किसी के भी घर में घुस जा रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं यहां तक कि उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दल प्रत्याशी इलाके के युवकों को शराब पिलाकर या फिर महिलाओं को धमका कर उनके पक्ष में मतदान करने के लिए बाध्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रात 12:00 बजे किसी के घर में घुसकर इस तरह से मतदान करने के लिए कहना कहां तक उचित है वही सी के रेशमा के एक और समर्थक ने कहा कि उनको भी निर्दल प्रत्याशी की तरफ से धमकी दी गई हैं उनको कहा गया है कि सी के रेशमा का साथ ना देकर वह उनका साथ दें क्योंकि एक समय वह लोग एक साथ राजनीति किया करते थे उन्होंने कहा कि उनको इस से कोई मतलब नहीं है कि टीएमसी किसे प्रत्याशी बनाती है वह टीएमसी के समर्थक हैं और टीएमसी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उसे जिताने के लिए पूरी मेहनत करेंगे












