तृणमूल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सायनि घोष ने आसनसोल में किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min readआसनसोल टाइम्स : पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्षा सायनि घोष ने आज जीटी रोड के किनारे स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय मे एक संवाददाता सम्मेलन किया। उनके साथ जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह पश्चिम बर्दवान आईएनटिटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक बिधान उपाध्याय वी शिवदासन उर्फ दासू तापस बनर्जी कौशिक मंडल भी उपस्थित थे। इस मौके पर सायनी घोष ने कहा कि आसनसोल के साथ उनका एक पुराना रिश्ता है जब वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए यहां आई थी तभी से आसनसोल की जनता और इस शहर के साथ उनका एक लगाव हो चुका है उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह प्रचार कर रहीं थीं तब पार्टी इतनी एकजुट नहीं थी जितनी आज है इसके लिए शाइनी घोष ने आसनसोल के तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को बधाई दी और कहा कि यही एकजुटता आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगी निर्दलीयों को लेकर शाइनी घोष ने कहा कि जो निर्दल प्रत्याशी आज लोगों से यह कहते फिर रहे हैं कि जीतने के बाद वह टीएमसी में शामिल हो जाएंगे लोग उनको वोट न दें क्योंकि इससे उनकी फितरत का पता चलता है हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी की तरफ से इस बात की गारंटी दी जाएगी कि जीतने के बाद किसी भी निर्जल को पार्टी में नहीं लिया जाएगा तो साइनी घोष ने कहा कि इसका फैसला तो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ही करेंगे हालांकि इसके साथ ही उन्होंने टी एमवाईसी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान जो भी निर्दल प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि क्योंकि अभी चुनाव का माहौल है इसलिए भले अभी कोई कार्यवाही न की जाए लेकिन वह यह ना सोचे कि उन पर कार्यवाही नहीं होगी उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में पार्टी को सभी 106 सीटों पर विजय हासिल होगी वहीं हरेराम सिंह अभिजीत घटक तापस बनर्जी आदि ने भी आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी की सफलता का दावा किया तापस बनर्जी ने कहा कि इस वक्त आसनसोल नगर निगम में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है और यह कहना गलत नहीं होगा कि हो सकता है कि विपक्ष अपना खाता भी नहीं खोल सके।













