पीस इंडिया की तरफ़ से हुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min readअंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था पीस इंडिया द्वारा बर्नपुर के डीहीका हाई स्कूल में रविवार को एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया । फाइनल मुकाबला डीहीका यूथ बॉयज और सुपर राइडर्स की टीमों के बीच खेला गया। जिसमे सुपर राइडर्स की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में 25 के मुकाबले 24 अंकों से जीत हासिल की फाइनल मुकाबले के दौरान पीस इंडिया के संस्थापक चेयरमैन फिरोज खान उर्फ एफके अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद जिला ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री सुमन गुहा ठाकुरता के अलावा सचिंद्र नाथ सेनगुप्ता वीरेंद्र नाथ माजी श्यामल भंडारी स्वपन कुमार माजी मनोज पिस इंडिया के सदस्य सोम्यदीप माझी शामिल थे। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार जर्सी और मेडल दिए गए इस मौके पर फिरोज खान ने कहा कि पीस इंडिया की तरफ से हमेशा कोशिश रहती है कि उन इलाकों की प्रतिभाओं को एक मंच दिया जाए जहां के लोगों को अवसर नहीं मिलते यही वजह है कि पीस इंडिया विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आगे लाने के लिए हमेशा कोशिश करती रहती हैं आगे भी करती रहेगी इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से डीहीका और आसपास के इलाके के लोगों में भारी खुशी देखी गई और सभी ने पीस इंडिया के इस कदम की सराहना की












