*कनकधारा गाला डिनर पार्टी और नई कार्यकारिणी समिति का गठन*

आसनसोल :कनकधारा संस्था ने 18 नवंबर, 2024 को आसनसोल क्लब में शानदार गाला डिनर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का परिचय सत्र और सामूहिक चर्चा के साथ-साथ नई कार्यकारिणी समिति 2024 की घोषणा की गई। कनकधारा संस्था की नई समिति, जो 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक कार्यरत रहेगी, इस प्रकार है:

1. *अध्यक्ष:* पूजा उपाध्याय
2. *मुख्य सलाहकार:* अंजना चौधरी
3. *वरिष्ठ उपाध्यक्ष:* नबनीता बनर्जी
4. *उपाध्यक्ष:* भावना पटेल
5. *सचिव:* सोनिया पचिशिया
6. *संगठन सचिव:* मधु डुमरेवाल
7. *संयुक्त सचिव:* रुचिका डोकानिया
8. *कोषाध्यक्ष:* मनीषा अग्रवाल
9. *कार्यकारिणी सदस्य:* झूमा चटर्जी, डॉ. अरोमिता खान, अदिति खेतान, मोहोर अत्र्ये, प्रियंका सेठ, प्रियंका पारेख और प्रियंका चोपड़ा।


इस कार्यक्रम के तहत आसनसोल क्लब लिमिटेड की पहली महिला एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर मनीषा अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पूजा उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कनकधारा संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने नए कार्यकाल के लिए संस्था की योजनाओं और लक्ष्यों को भी साझा किया। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने एकजुटता और सहयोग का संकल्प लिया।












