ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से सपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम को लेकर किया गया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल :ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाऊंडेशन की तरफ से सपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम नाम से एक परियोजना चलाई जाती है इसे लेकर आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में संगठन के कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नदीम डायरेक्टर विजय पंडित ऑपरेशन हेड शाकिर अली सीएसआर डिपार्टमेंट के हेड आफताब सिद्दीकी बैक ऑफिस हेड शब्बीर अहमद के अलावा संस्था के वरिष्ठ कमेटी मेंबर उपस्थित थे। कमेटी मेंबर पूरे देश के विभिन्न राज्यों से आए थे यहां पर मोहम्मद नदीम ने बताया कि उनकी संस्था को पंजीकृत हुए 2 साल हो गए हैं उनकी संस्था मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के उच्च शिक्षा में सहयोग करना चाहती है इसी को ध्यान में रखते हुए एक सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप योजना शिक्षा दान को लांच किया गया है इसके तहत अभी वर्तमान में 6000 सीटों के लिए आवेदन लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि इसमें विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप पाने के लिए सदस्यता लेनी होगी संगठन की सदस्यता के लिए₹5000 दान करना होगा उन्होंने बताया कि इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम की आवश्यकता नहीं है सिर्फ पिछली कक्षा में 50% अंक होना लाजमी है और जो भी विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाना चाहता है उसे अन्य राज्य में हॉस्टल में रहकर पढ़ना स्वीकार करना होगा उन्होंने कहा कि 2025 के मार्च महीने में काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई है मोहम्मद नदीम ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधा को दूर करना है इसके साथ ही उन्होंने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया उन्होंने एक अनोखे खेती के बारे में बताया मोहम्मद नदीम ने बताया कि अब तक हम लोग खेतों में खेती के बारे में सुनते आए हैं जिसमे मिट्टी की आवश्यकता होती है लेकिन उनके संस्था की तरफ से हवा में खेती की परियोजना लाई गई है जिसके तहत अभी तक सैकड़ो लोगों ने और विशेष कर महिलाओं ने इसे अपनाया है और अपने घरों में बेहद कम जगह पर ही विभिन्न सब्जियों की खेती कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सिर्फ खेती करना नहीं उनके संस्था की तरफ से इन महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि यह अपने उत्पादित फसलों को बेच सके मोहम्मद नदीम ने दावा किया कि उनके संस्था द्वारा जिस तकनीक से हवा में खेती की जाती है यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है स्वास्थ्य को किसी प्रकार के हानि नहीं होगी और फसल के उत्पादन के लागत पारंपरिक रूप से खेती-बड़ी करने से कहीं कम होगी । इतना ही नहीं इस तकनीक से पानी की खपत भी बेहद कम होगी












