दुर्गापुर में छठ पूजा समन्वय समिति द्वारा भव्य छठ मिलन समारोह का आयोजन:
1 min read
दुर्गापुर :दुर्गापुर में पहली बार आस्था का महापर्व छठ को देखते हुए दुर्गापुर छठ पूजा समन्वय समिति द्वारा भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दुर्गापुर के ट्रंक रोड मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी लोकगायिका एवं पार्श्व गायिका कल्पना पटवारी ने अपने संगीत से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कीर्ति आज़ाद झा, मंत्री प्रदीप मजूमदार, विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, एडीडीए चेयरमैन कवि दत्ता समेत कई और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन, दुर्गापुर छठ समन्वय समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिंह एवं सचिव जितेंद्र पांडे ने सभी सहयोग सदस्यों के साथ किया।
दर्शको के भारी सांख्य को देखते हुए प्रशासन ने
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जिसे दर्शकों ने संध्या कार्यक्रम का पूर्ण आनंद उठाया।












