बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से स्वर्गीय मानिक उपाध्याय स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय की स्मृति में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज स्वर्गीय माणिक उपाध्याय और स्वर्गीय पप्पु उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई इस प्रतियोगिता में बंगाल ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों से भी टीमें आकर शामिल हुई हैं। आज बाराबनी विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इस दौरान विधान उपाध्याय सहित तमाम विशिष्ट लोगों ने स्वर्गीय मानिक उपाध्याय और पप्पू उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया बड़े उड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज भी लोगों ने स्वर्गीय मानिक उपाध्याय और पप्पू उपाध्याय को याद रखा है यही बहुत बड़ी बात है इससे साबित होता है कि उन लोगों ने जो कार्य लोगों के लिए किया है वह लोगों के दिलों में चस्पा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और युवा नेता अभिषेक बनर्जी ने हमेशा टीएमसी के हर एक नेता और कार्यकर्ता को हिदायत दी है कि वह लोगों के साथ जुड़े रहे जमीन से जुड़े रहे और लोगों के साथ उनके हर सुख दुख में खड़े रहे इसलिए इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं इसके साथ ही उन्होंने आशा प्रकट की की इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय स्तर की प्रतिभा को प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी वही असित सिंह ने कहा कि हर साल प्रतियोगिता के कलेवर को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है स्थानीय विधायक के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है इस साल उड़ीसा से भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं












