विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में आसनसोल में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान:
1 min read
आसनसोल :पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल के चित्रा मोड़ इलाके में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है इसी कड़ी में आसनसोल में भी इस अभियान को चलाया जा रहा है अग्निमित्रा पालने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और वैचारिक आजादी में विश्वास रखती है इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोग अगर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं तो 2014 के बाद केंद्र में भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य किए हैं उस कसौटी पर परखने के बाद अगर किसी को लगता है कि उसे भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना चाहिए तो वह अपने मन से इस पार्टी का सदस्य बने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी दिशा निर्देश पर काम करते हुए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है












