कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम आफ बेंगल की तरफ से हुआ बैठकी अड्डे का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके के मां घागर बुड़ी मंदिर प्रांगण में त्योहारों का मौसम बीत जाने के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों के अलावा कोलकाता से भी कई साहित्यकार गायक आए थे और उन्होंने अपनी अपनी कविताएं और गीत प्रस्तुत किया यहां पर सभी का मुंह मीठा कराया गया इस बारे में आयोजन से जुड़े प्रीतम दास नामक एक व्यक्ति ने बताया के हर साल त्योहारों का मौसम बीत जाने के बाद उनकी संस्था की तरफ से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें एक सांस्कृतिक माहौल की रचना की जाती है यहां पर आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के अलावा कोलकाता से भी कभी साहित्यकार और गायक आए हैं जो अपनी कविताएं और गीत पेश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके जरिए एक सांस्कृतिक माहौल की रचना करने की कोशिश की जा रही है इस कार्यक्रम का नाम बैठकी अड्डा रखा गया है












