कुसुमकनाली मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने मारी बिजली के खंभे को टक्कर, बड़ा हादसा टला:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर चौकी अंतर्गत जीतपुर पंचायत के कुसुमकनाली मोड़ पर सड़क के किनारे बिजली आपूर्ति लाइन टूट कर गिर गई इस घटना में राहगीर एक बड़ी सड़क दुर्घटना से बाल बाल बच गए। घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है । पता चला है कि रात 10 बजे गोरांडी से रूपनारायणपुर जाने के दौरान कुसुमकनाली मोड़ पर एक ओवरलोड ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे एक बिजली का खंभा भी सड़क पर गिर गया और बिजली का तार भी टुटकर जमीन पर गिर गया। रात का समय होने के कारण सड़क पर कोई यात्री नहीं था। हालांकि, इलाके में करंट आ गया.
रविवार की सुबह जब बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया तो स्थानीय लोग विरोध में उतर आये और सड़क जाम कर दी. स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि इस सड़क पर दिन और रात में ओवरलोडेड गाड़ियां आती-जाती रहती हैं । जिसके चलते बीती रात सड़क पर बिजली का तार टूट गया था, पुलिस और बिजली विभाग के लोग देखने आये लेकिन उन्होंने कोई पहल नहीं की, इसलिए सड़क पर बिजली का तार गिरा हुआ था किसी भी वक्त बड़ा खतरा हो सकता है । हालांकि, सड़क जाम होने के करीब 3 घंटे बाद बिजली विभाग के कर्मियों की नजर पड़ी. उन्होंने टूटे हुए बिजली के पोल को बदल कर नये पोल लगाये और सड़क पर पड़े बिजली के तारों को दुरुस्त किया. तब जाकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम हटाया












