भाजपा के मिडिया कन्वीनर पृथ्वी राज नस्कर का खून से लथपथ शव बरामद:
1 min read
दक्षिण 24 प्रगना :दक्षिण 24 प्रगना के मथुरापुर इलाके मे भाजपा के सक्रिय नेता व मिडिया कन्वीनर पृथ्वी राज नस्कर का खून से लथपथ शव उनके भाजपा कार्यालय से बरामद हुआ है, बताया जा रहा है की पृथ्वी राज नस्कर 4 नवंबर को अपने घर से भैया दूज के दिन निकले थे जिसके बाद वह अपने घर वापस नही आए, पृथ्वी राज के घर वालों ने पृथ्वी राज की काफी तलाश की पर वह कहीं नही मिले, जिसके बाद उन्होने उनकी गुमशुदगी की शिकायत उस्ती थाना मे की। वहीं उस्ती थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भाजपा नेता पृथ्वी राज की खोज शुरू की और पृथ्वी राज के घर आटपुकुर इलाके मे भी पहुँची जहाँ पूछताछ के दौरान उनको पता चला की उस्ती थाना इलाके मे स्थित भाजपा कार्यालय की चाभी भी उनके पास थी और वह उस कार्यालय मे भी आना -जाना करते थे, ऐसे मे पृथ्वी राज के घर वालों से मिली जानकारी के बाद उस्ती थाना पुलिस इलाके मे स्थित भाजपा कार्यालय पहुँची, भाजपा कार्यालय के बाहर ताला लगा हुआ था, पुलिस ने कार्यालय का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया जहाँ भाजपा नेता पृथ्वी राज का खून से लथपथ शव देखकर हैरान हो गई और यह सोंच मे पड़ गई की जिस कार्यालय का जिम्मा और उसकी चाभी पृथ्वी राज के पास थी तो आखिरकार उसी कार्यालय मे उनका शव वो भी खून से लथपथ कैसे पाया जा सकता है, वो भी कार्यालय के बाहर से ताला लगा हुआ है, तो ऐसे मे एक तरफ जहाँ भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णनेदू मुखर्जी ने घटना की घोर निंदा करते हुए मामले मे तृणमूल का हाँथ होने की आशंका जताई है, तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल ने कहा भाजपा के द्वारा लगाए जा रहे तमाम आरोप बेबुनियाद है और यह घटना उनकी भितरी गुटबाजी और आपसी रंजिश का नतीजा है












