बालाजी धाम रजत जयंती महोत्सव का होगा 10 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 तक आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम में इस वर्ष रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण श्री राम कथा और 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह है। इसके अलावा कलश यात्रा अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम 10 से 22 दिसंबर तक होंगे। वहीं सामूहिक विवाह आयोजन 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक आसनसोल के पोलो ग्राउंड (चित्रा के पास) में आयोजित होगा। विवाह समारोह में बंगाली, बिहारी और मारवाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न होंगे, जिससे विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा। इस महान कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए श्री बालाजी धाम के संरक्षक श्री संतोष भाईजी के सानिध्य में घाघर बूढ़ी की धर्म चक्र सेवा समिति के श्री राधे गोविंद जी तथा आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सोनल गाड़ीवान और अन्य सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ों को शामिल करने और समाज के सहयोग से इस सेवा को सार्थक बनाने पर चर्चा की गई।

इस मौके पर यहां मधु डुमरेवाल, निर्मला गुटगुटिया, संजू अग्रवाल, अनूप चोखानी, रचना मखरिया, आशा सन्तोरिया, शीतल जलान, ऐश्वर्या, चित्रलेखा माखरिया, सीमा ,सीमा बागरिया आदि उपस्थित थे। आयोजकों की तरफ से समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक विवाह योग्य जोड़ों को नामांकित करने में सहयोग करें और इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए श्री बालाजी धाम समिति से संपर्क करने का भी अनुरोध किया गया। विवाह के लिए नामांकन के लिए दो नंबर भी जारी किए गए हैं
91444 22 2 74/ 8001 8444 40












