जिला परिषद मेंटोर वी शिवदासन दासु ने कहा जिला परिषद में हर काम होगा पारदर्शिता के साथ:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में टीएमसी के वरिष्ठ नेता वी शिवदासन दासु को पश्चिम बर्दवान जिला परिषद का मेंटर बनाया गया । कहा जा रहा है कि पश्चिम बर्धमान ज़िला परिषद द्वारा परिचालित रूपनारायणपुर टोल प्लाजा में पिछले कई वर्षों से टेंडर नहीं हुआ है और बिना टेंडर के ही इसका परिचालन किया जा रहा है इसे लेकर पत्रकारों ने आज वी शिवदासन दासु से सवाल किया इस पर दासु ने कहा कि जिला परिषद का मेंटोर बनने के बाद सोमवार को वह पहली बार कार्यालय जाएंगे और इस मुद्दे पर पूरी जानकारी हासिल करेंगे उससे पहले उनके लिए इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करना संभव नहीं है उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इस मुद्दे के बारे में सुना है और सोमवार को जब वह कार्यालय जाएंगे तब इस मुद्दे पर वह विस्तृत जानकारी हासिल करेंगे दासु ने कहा कि किसी को भी सरकारी खजाने को उसके सही हक से वंचित करने नहीं दिया जाएगा हर काम पारदर्शिता के साथ किया जाएगा जैसा की ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी का कहना है उन्होंने कहा कि वह पश्चिम वर्धमान जिला परिषद को लेकर जिला परिषद सभाधिपति से बातचीत करेंगे। दासु ने कहा कि वह चाहते हैं कि जिला परिषद में जितने भी टेंडर हो वह ऑनलाइन हो जिससे कि कहीं पर भी धांधली का कोई अंदेशा ही बाकी ना रहे जब दासु से पूछा गया कि इसको लेकर भाजपा द्वारा कटाक्ष किया जा रहा है इस पर वी शिवदासन दासु ने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना है लेकिन इससे पहले की विपक्ष इस पर कोई बात करता जिला परिषद की तरफ से ही इस पर कार्रवाई की जा रही है और सोमवार को जब वह बैठक करेंगे तब इसकी विस्तृत जानकारी हासिल करें उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जिला परिषद की बोर्ड मीटिंग बुलाई जाएगी उसमें वह सारे मामलों की जानकारी हासिल करेंगे उसके बाद ही वह कोई टिप्पणी कर सकते हैं












