टावर पर चढ़ा युवक काफी कोशिशें के बाद उतारने में कामयाबी:
1 min read
कुल्टी :सांकतोड़िया फांड़ी इलाके में एक टावर पर एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे टावर से उतरने की भरसक कोशिश की लेकिन वह उतरने को राजी नहीं था आखिरकार प्रशासन को खबर दी गई सांकतोड़िया फांड़ी की पुलिस दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने बुझाने का क्रम शुरू हुआ लेकिन वह युवक टावर से उतरने को राजी नहीं था आखिरकार युवक को काफी समझाने बुझाने के बाद उसे उतारा जा सका बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है












