सब्जी सहित सभी रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :लगातार रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आज आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल बाजार के मुंशी बाजार मोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया यहां पर कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर कांग्रेस नेताओं ने पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी रोजमर्रा की चीजों के साथ-साथ सब्जियों की कीमत में भारी बढ़ोतरी के लिए राज्य के टीएमसी और केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया उनका कहना है कि इन दो सरकारों की गलत नीतियों की वजह से ही सब्जी सहित सभी रोजमर्रा की चीजों के कीमतों में इतनी ज्यादा वृद्धि हो रही है












