45 नंबर वार्ड अंतर्गत पद्मो तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 45 नंबर वार्ड अंतर्गत पद्मा तालाब में एक लाश पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पाकर इलाके के पार्षद उत्पल राय मौके पर पहुंचे उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनको इलाके के युवकों द्वारा सूचना दी गई कि तालाब में एक लाश पाई गई है वह मौके पर आए तो देखा कि तालाब में एक लाश तैर रही है उन्होंने जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि स्थानीय डोमपाड़ा का यह युवक कल से लापता था हो सकता है दुर्घटना वर्ष व तालाब में गिर गया हो और उसकी मौत हो गई पुलिस को सूचना दे दी गई है घटना से इलाके में मातम पसर गया












