रानीगंज चैंबर आफ कामर्स की तरफ से अड्डा चेयरमैन को सौंपा गया ज्ञापन:
1 min read
रानीगंज :अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में आज रानीगंज चैंबर आफ कामर्स के एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आसनसोल दुर्गापुर डेवलेपमेंट ऑथोरिटी के चेयरमैन कवि दत्ता से मुलाकात की और उनको ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के अध्यक्ष रोहित खेतान सलाहकार आर पी खेतान सीनियर वाईस प्रेसिडेंट मनोज केसरी चीफ को ऑर्डिनेटर महेश खेडिया कोषाध्यक्ष सी ए रूबी गढ़ीवाला वाईस प्रेसिडेंट दीपक जालान ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी शरत कनोदिया चेयरमैन अरुण भरतीया बलजीत सिंह बग्गा कौशल सिंह शामिल थे। इस संदर्भ में रोहित खेतान ने बताया कि आज
हमने विभिन्न मांगों को लेकर आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 18 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया जिनमें रानीगंज की कुछ विशेष समस्याएं हैं जैसे निकासी व्यवस्था और इंटर स्टेट बस टर्मिनस का निर्माण रानीगंज शहर में टाउन हॉल का निर्माण दुर्गापुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण इसके अलावा पुरुलिया जिले को बर्नपुर से जोड़ने के लिए ब्रिज का निर्माण ऐसा मुद्दों पर आज आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता से काफी देर तक बातचीत हुई और बातचीत काफी सकारात्मक माहौल में हुई उन्होंने कहा कि कवि दत्ता ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि जो मुद्दे उनके अधीन आते हैं उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और जो मुद्दे उनके अधीन नहीं आते हैं उन्हें उचित विभागों तक पहुंचा दिया जाएगा












