गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज की तरफ से निकली प्रभात फेरी:
1 min read
आसनसोल :सिखों के परम श्रद्धेय गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को आसनसोल के इस्माइल इलाके में गुरु नानक मिशन हाइ स्कूल में हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। आज सुबह सिख संगत की तरफ से प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सिख समाज की महिलाएं और पुरुष इस प्रभात फेरी में शामिल हुए। यह प्रभात फेरी सरदार गुरमीत सिंह के घर के सामने से जब गुजरी तो सरदार गुरमीत सिंह द्वारा प्रभात फेरी का पूरी श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। सिख समाज की तरफ से सभी को 15 नवंबर को गुरु नानक की जयंती के अवसर पर गुरु नानक मिशन हाइ स्कूल आने का आह्वान किया।












