सीतारामपुर में पंपु तलाव की साफ सफाई को लेकर डीआरएम कार्यालय को सौंपा गया ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :आने वाले छठ के उपलक्ष्य पर आज वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह ने डीआरएम दफ्तर को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उनके साथ युवा भाजपा नेता टिंकू वर्मा भी थे। उन्होंने डी आर एम दफ्तर से अनुरोध किया कि छठ को देखते हुए सीतारामपुर पंपु तालाब की साफ सफाई की जाए तथा छठ व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस बारे में विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कुल्टी थाना अंतर्गत पंपु तलाव में हर साल छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन इस साल अभी तक वहां पर साफ सफाई नहीं की गई है आज डीआरएम से मुलाकात कर वहां पर साफ सफाई करने का अनुरोध किया गया इस पर डीआरएम कार्यालय से उन्हें बताया गया कि वहां पर पहले से ही रेलवे के अधिकारी पहुंच चुके हैं और वहां पर घाटों के साथ सफाई की जा रही है उन्होंने आश्वासन दिया कि रेलवे की तरफ से ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि किसी को भी कोई समस्या ना हो वहीं दूसरी तरफ जब हमने इस बारे में युवा भाजपा नेता टिंकु वर्मा से बात की तो उन्होंने भी कहा कि पंपु तलाब छठ घाट के साफ सफाई के लिए आज उन्होंने डीआरएम कार्यालय को ज्ञापन सोपा उन्हें बताया गया कि पहले से ही रेलवे की तरफ से अधिकारी वहां पहुंच चुके हैं और घाटों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र रेलवे के अंतर्गत आता है इसलिए आसनसोल नगर निगम द्वारा भले ही वहां पर साफ सफाई की जा रही है लेकिन घाटों की साफ सफाई का जिम्मा रेलवे को ही लेना है उन्होंने बताया कि रेलवे प्रबंधन के तरफ से उन्हें बताया गया की रेलवे के उच्च अधिकारी वहां पहुंच चुके हैं और साफ सफाई की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर महिलाएं गहने पहन कर घाटों की तरफ जाती है ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यवस्था की जाए इसका भी रेलवे की तरफ से आश्वासन दिया गया












