5 नवंबर को समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा प्रभु छठ घाट पर किया जाएगा छठ सामग्रियों का वितरण:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब द्वारा हर साल पूरी श्रद्धा के साथ आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है कृष्णा प्रसाद द्वारा श्रद्धालुओं के बीच छठ सामग्री का भी वितरण किया जाता है इस साल भी कृष्णा प्रसाद द्वारा मंगलवार को कल्ला इलाके के प्रभु छठ घाट पर छठ के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का वितरण किया जाएगा इसे लेकर जब हमने समाज सेवी कृष्णा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है इसे मनाने के लिए बहुत सी सामग्रियों की आवश्यकता होती है लेकिन जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है ऐसे में बहुत से परिवार ऐसे हैं जिनके लिए छठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है इसे देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी समाज सेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा मंगलवार को यानी 5 नवंबर को कल्ला प्रभु छठ घाट पर छठ सामग्री वितरण का कार्यक्रम रखा गया है यह कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा उन्होंने शिल्पांचल के लोगों से अनुरोध किया कि वह मंगलवार को प्रभु छठ घाट पर पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं












