रानीगंज थाना नागरिक कमेटी की तरफ से थाना परिसर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
रानीगंज :अक्सर देखा गया है कि त्योहारों के मौसम में रक्तदान शिविरों का आयोजन कम हो जाता है जिस वजह से ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है जिससे कि मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लोगों की इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से आज रानीगंज थाना परिसर में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 115 यूनिट रक्त संग्रह किया गया इसमें से 55 यूनिट रक्त विभिन्न रैंक के पुलिस अधिकारियों ने दिया आज के इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने किया। इस मौके पर रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता रानीगंज थाना के सेकंड ऑफिसर अजय बाग पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी रविंद्र नाथ दोलोई सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे इस दौरान रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता और पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी रवींद्रनाथ दोलुई ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया। यहां 25 महिला रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया इस मौके पर डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने कहा कि त्योहारों के मौसम में रक्तदान शिविरों का आयोजन कम हो जाता है जिस वजह से रक्त की कमी हो जाती है इसे देखते हुए आज रानीगंज थाना परिसर में इस मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इसके लिए उन्होंने रानीगंज थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने अन्य संगठनों से भी इस तरह के आयोजन करने का अनुरोध किया












