shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के खाते से 40 लाख रुपए गायब होने पर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा निगम बन चुका है भ्रष्टाचार का गढ़:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के बैंक अकाउंट से 40 लाख रुपए गायब करने का मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर भाजपा के राज्य स्तर के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बड़ी हैरानी की बात है कि निगम के खाते से 40 लाख रुपए गायब हो गए लेकिन मेयर अकाउंट्स विभाग कमिश्नर सेक्रेटरी सहित निगम के किसी भी व्यक्ति को कुछ पता ही नहीं । निगम के एक कैंसिल चेक से यह पैसे गायब हो जाते हैं और मध्य प्रदेश के जबलपुर के किसी बैंक अकाउंट में जमा भी हो जाते हैं लेकिन निगम को कानों कान खबर भी नहीं होती। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा वह लगातार यह कहते आ रहे हैं कि टीएमसी के राज में इस प्रदेश में जितने भी निगम पंचायत आदि हैं हर एक में इस तरह की धांधली चल रही है। आसनसोल नगर निगम के ताजा घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि इससे पहले कुल्टी बोरो कार्यालय में भी 87 लाख गायब हुए थे। उसपर कुल्टी थाने ने जीडी भी हुई थी लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। आजतक यह भी पता नहीं चला कि वह पैसे कहां गए । इसमें कौन नेता या अधिकारी शामिल है इसका भी पता नहीं चला ना ही पैसों की बरामदगी हुई। कृष्णेंदु मुखर्जी ने साफ कहा कि अगर उस समय घोटालेबाजों पर कड़ी कार्रवाई की गई होती तो आज फिर यह घटना नहीं घटती। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजेपी चुप नहीं बैठेगी और आम जनता के टैक्स के पैसे की इस बंदरबांट को रोक कर रहेगी और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर आंदोलन करेगी। उन्होंने जनता से भी उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने निगम के अधिकारियों पर चुपके चुपके ठेकेदारों से सांठ गांठ का भी आरोप लगाया और कहा कि अधिकारी आपस में ही यह तय कर रहे हैं कि किसे कौन सा टेंडर मिलेगा किसे कौन सा पार्किंग मिलेगा और इस तरह से टैक्स के पैसों की लूट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page