आसनसोल नगर निगम को साइबर अपराधियों ने लगाया चूना 40 लाख रुपयों पर किया हाथ साफ:
1 min read
आसनसोल :पिछले कुछ दिनों से पूरे देश के साथ-साथ बंगाल में भी साइबर अपराधों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है अब आसनसोल नगर निगम साइबर अपराधियों की चपेट में आ गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने आसनसोल नगर निगम के बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर दिया आसनसोल नगर निगम के बैंक अकाउंट को हैक करते हुए साइबर अपराधियों ने 40 लाख रुपए उड़ा लिए। इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि 28 तारीख को यह घटना हुई है साइबर अपराधियों ने आसनसोल नगर निगम के बैंक अकाउंट को हैक कर लिया और 40 लाख रुपए उड़ा लिए अपराधी आसनसोल नगर निगम के एक और बैंक अकाउंट पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहे थे जब नगर निगम के अधिकारियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से उनके बैंक को जो एक नंबर दिया गया था अपराधियों द्वारा बैंक को एक आवेदन पत्र दिया गया था जिसमें उस नंबर को बदलने का अनुरोध किया गया था उसके बाद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और 40 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिए आसनसोल नगर निगम के अधिकारी जब बैंक गए तो देखा कि बैंक को एक चिट्ठी दी गई है लेकिन वह चिट्ठी आसनसोल नगर निगम की तरफ से नहीं दी गई थी इसके बाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पता चला कि मध्य प्रदेश के जबलपुर के किसी बैंक के अकाउंट में यह रुपए जमा हुए हैं उसमें से 12 लाख रुपए का पता साइबर विभाग की तरफ से चल गया है बाकी रुपए की भी तलाश की जा रही है उम्मीद है कि बहुत जल्द उसका भी पता चल जाएगा। मेयर विधानसभा जाने कहा की जिस तरह से साइबर अपराधों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में बैंक को भी एहतियात बरतने की जरूरत है ताकि किसी आम इंसान के साथ इस तरह की धोखाधड़ी न हो वही जब हमने इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी हैडक्वाटर अरविंद आनंद से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से इस तरह का एक मामला दर्ज किया गया है पुलिस इस बात की जांच कर रही है अभी जांच बेहद प्राथमिक स्तर पर है इसलिए उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया












