दीपावली के अवसर पर आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read

आसनसोल / चांदा :पवित्र दीपावली के अवसर पर आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल चांदा और नॉर्थ प्वाइंट स्कूल आसनसोल दोनों ही स्थानों पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया चांदा के स्कूल में 100 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो वहीं आसनसोल के स्कूल में 50 बच्चों ने हिस्सा लिया बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार रंगोली बनाई और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया न सिर्फ दीपावली बल्कि समसामयिक विषयों पर भी बच्चों ने बेहतरीन रंगोलिया बनाईं दोनों ही स्कूलों में बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया इस मौके पर पार्वती ग्रुप के कर्णधार सचिन राय डायरेक्टर मीता राय तथा डायरेक्टर गौरव राय तथा दोनों स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को उनके बेहतरीन रंगोली बनाने की प्रतिभा के लिए सराहा












