बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने छठ पर्व को देखते हुए अपने बोरो क्षेत्र के विभिन्न तालाबों की साफ सफाई कर लिया जायजा:
1 min read
आसनसोल :आस्था का महान पर्वत छठ बहुत जल्द मनाया जाएगा इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी पूरी तैयारी की जा रही है जैसा कि हम जानते हैं कि छठ पर्व पर तालाबों का विशेष महत्व ऐसे में तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है आज आसनसोल नगर निगम के पांच नंबर बोरो के चेयरमैन राजेश तिवारी ने अपने बोरो क्षेत्र के सभी तालाबों का निरीक्षण किया और वहां पर चल रहे साफ सफाई का जायजा लिया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि छठ पर्व आने वाला है इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से तालाबों की साथ सफाई की जा रही है उनके बोरों में 10 तालाब है जहां पर छठ पर्व मनाया जाता है उन सभी तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है आज उन्होंने इस कार्य का जायजा लिया












