आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने दीपावली पर दी सबको बधाई:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने पवित्र दीपावली के अवसर पर सभी आसनसोल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि दीपावली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस बात का भी द्योतक है कि किसी व्यक्ति के जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आए अगर वह सत्य न्याय और मर्यादा की राह पर चले तो उसकी जीत सुनिश्चित है उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने त्रिलोक विजयी महान ज्ञानी परंतु अहंकारी रावण का वध कर अयोध्या में वापसी की थी रावण के पास अपार शक्ति थी ज्ञानी था भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था लेकिन उसके अंदर अहंकार आ गया था और इसीलिए उसने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को नहीं पहचाना और एक मर्यादित पुरुष जैसा आचरण नहीं किया यही कारण है कि उसका नाश हुआ इसलिए किसी भी व्यक्ति को हमेशा यह अपने ध्यान में रखना चाहिए कि वह भले कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाए धनवान क्यों ना हो जाए अहंकार सबको ले डूबती है और अगर आप मर्यादित रहे तो भले ही क्षणिक तौर पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े परंतु अंततोगत्वा जीत आपकी ही होती है












